आईएस के खिलाफ इराक में विशेष बलों को भेजेगा अमेरिका
(International)
खूंखार आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के लिए अमेरिका इराक और सीरिया में विशेष बलों को भेजेगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने यह जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस लड़ाई और तेज करने की अपील की है। हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के समक्ष कार्टर ने कहा, इराक की सरकार के साथ पूर्ण समन्वय करते हुए, हम इराकी और कुर्द पेशमरगा बलों की मदद के लिए और आईएसआईएस पर ज्यादा दबाव बनाने के लिए एक विशेष बल तैनात कर रहे हैं। कार्टर ने कहा, ये विशेष बल समय के साथ हमले बोलने, बंधकों को मुक्त कराने, खुफिया जानकारी जुटाने और आईएसआईएस के नेताओं को पकड़ने में सक्षम होंगे। यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने भी इस समिति के समक्ष अपनी बात रखी। कार्टर ने कहा कि अमेरिकी बल सीरिया में एकपक्षीय अभियान चलाने की भी स्थिति में होंगे कार्टर ने कहा कि अमेरिका इस लड़ाई में लगातार ज्यादा से ज्यादा योगदान की कोशिश कर रहा है लेकिन विश्व को भी ऐसा करना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।