आतंकवाद के खिलाफ रूस के साथ आया चीन
(International)

चीन ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा के रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रस्ताव का समर्थन किया। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के लिए संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा के गठन के संबंध में हमारा विचार रूस के विचार से मिलता है। प्रवक्ता ने कहा कि चीन हर प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध है और वह इस मामले में दोहरा मानदंड अपनाने का भी विरोधी है। हमारी राय में विश्व समुदाय को संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र का पालन करना चाहिये। प्रवक्ता ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवादी संगठनों के विरुद्ध प्रभावपूर्ण कदम उठाना चाहिये और इन संगठनों की वित्तीय आपूर्ति पर अंकुश लगाना चाहिये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।