पाकिस्तान की एक अदालत ने एक वकील की ओर से दायर उस याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया जिसमें सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा वापस ले आये जिसे भारत वर्षों से ब्रिटेन से हासिल करने का प्रयास कर रहा है। अदालत ने कहा कि यह याचिका विचार योग्य नहीं है। वकील जावेद इकबाल जाफरी ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त को प्रतिवादी बनाया था और संघीय सरकार को यह निर्देश देने की मांग की थी कि वह ब्रिटिश सरकार से कोहिनूर हीरा वापस पाकिस्तान लाए। वकील जाफरी ने अपनी याचिका में कहा कि एक समय सबसे बड़ा ज्ञात हीरा रहा कोहिनूर पाकिस्तान को वापस किया जाना चाहिए क्योंकि यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सांस्कतिक धरोहर है और वास्तव में उस पर उसके नागरिकों का अधिकार है। वकील ने कहा कि ब्रिटेन ने हीरा महाराजा रणजीत सिंह के पौत्र दलीप सिंह से छीना और उसे ब्रिटेन ले गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।