मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बयानबाजी से ओबामा आहत
(International)
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के खिलाफ निशाना बनाकर की जा रही राजनीतिक बयानबाजी से काफी आहत हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिका में देशभक्त मुस्लिम समुदाय को हाशिए पर करने का कोई भी प्रयास इस्लामिक स्टेट और अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठनों की बातों को केवल सही साबित करने में मदद करेगा। वहीं अर्नेस्ट ने कहा कि राष्ट्रपति उस राजनीतिक बयानबाजी से आहत हैं जो हमने मुसलमानों के खिलाफ होते देखी है और मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ने पिछले दो सप्ताह में इस बारे में काफी जोर देकर बात की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।