भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों अजीत डोभाल और नसीर खान जंजुआ की ने थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में मुलाकात कर चैंका दिया। दोनों ने मुलाकात के बाद रचनात्मक संवाद को आगे भी जारी रखने पर सहमति जताई। इस मुलाकात ने कांग्रेस को सरकार पर हमले का मौका दे दिया। कांग्रेस ने पूछा है कि इस गुपचुप मुलाकात का मतलब क्या है। इसे लेकर आज संसद में हंगामे के आसार हैं। आज राज्यसभा में जीएसपी पर भी चर्चा होनी है। लेकिन विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तान के एनएसए नसीर खान जंजुआ की मुलाकात पर हमलावर हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।