ओबामा और मोदी के बीच फोन पर बातचीत
(International)
व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर हुई बातचीत में इस सप्ताह जलवायु परिवर्तन पर एक मजबूत समझौता हासिल करने के लिए अपनी निजी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। ओबामा ने पेरिस में चल रही कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी 21) पर चर्चा करने के लिए मोदी के साथ फोन पर बात की। मोदी ने बातचीत के दौरान कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख भी व्यक्त किया। व्हाइट हाउस ने कहा, श्दोनों नेताओं ने इस हफ्ते जलवायु परिवर्तन पर मजबूत समझौता हासिल करने के प्रति अपनी निजी प्रतिबद्धता और सफल परिणाम के लिए हमारे देशों के मिलकर काम करने पर जोर दिया।श् इसने कहा कि कैलिफोर्निया में पिछले हफ्ते हुई गोलीबारी की घटना पर राष्ट्रपति ने अमेरिकी लोगों की ओर से प्रधानमंत्री की संवेदना को स्वीकार किया। एक दिन पहले ओबामा ने ब्राजील के अपने समकक्ष से बात की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।