पाकिस्तान में आठ दोषियों को फांसी
(International)

पाकिस्तान में मंगलवार को पंजाब प्रांत की विभिन्न जेलों में बंद आठ दोषियों को फांसी दे दी गई। पिछले साल दिसंबर में एक सैनिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने मृत्युदंड पर लगी रोक हटा ली थी। उसके बाद से अब तक 310 लोगों को फांसी दी जा चुकी है। पेशावर आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले हत्या के अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराए गए इन कैदियों को फांसी दी गई। पिछले साल हुए इस आंतकी हमले में कुल 150 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वाले में अधिकतर छात्र थे। इसके बाद सरकार को मृत्युदंड पर से छह साल बाद प्रतिबंध हटाना पड़ा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।