आतंकवाद का कोई महजब नहीं-बासित
(International)
आतंकवाद का कोई मजहब और आस्था नहीं होने की बात करते हुए भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने आज कहा कि यह एक वैश्विक परिघटना है जिसे अधपकी रणनीतियों से परास्त नहीं किया जा सकता और देशों को इससे लड़ने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक पूर्वाग्रहों को छोड़ना चाहिए। पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले की पहली बरसी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उनके देश के दर्द को अवश्य समझना चाहिए क्योंकि जब बंद आंखों से पाकिस्तान का चित्रण किया जाता है तो यह उसे चोट पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश ने उतने हिंसक उग्रवाद का सामना नहीं किया है, जितना पाकिस्तान ने। तहरीक-ए-तालिबान से संबद्ध सात बंदूकधारियों ने पिछले साल पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला किया था, जिसमें कम से कम 148 लोग मारे गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।