ओबामा ने किया मोदी को फोन
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। ओबामा ने पीएम से कहा कि पेरिस सम्मेलन में भारत की भूमिका सराहनीय रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति और दुनिया के कई अन्य नेताओं ने सम्मेलन के दौरान भी पीएम मोदी को फोन कर तमाम जटिल मुद्दों पर बातचीत की थी। पीएम मोदी समेत दुनिया भर के शीर्ष नेता सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर इकट्ठा हुए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।