रूसी हवाई रक्षा प्रणाली की पांच युनिट की खरीद को मंजूरी
(International)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस दौरे पर जा रहे हैं लेकिन उससे पहले ही भारत के रक्षा मंत्रालय ने मिसाइलों से लैस रूसी हवाई रक्षा प्रणाली एस-400 ट्रिम्फ की पांच यूनिट की खरीद को मंजूरी दे दी. इसके अलावा 25 हजार करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं को लेकर आगे बढ़ने को भी मंजूरी दे दी गई है। वहीं रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने रूसी मिसाइल प्रणाली की इन इकाइयों को खरीदने का फैसला किया. ये इकाइयां 400 किलोमीटर तक के दायरे में शत्रु के विमान, मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट करने में सक्षम हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।