यूएन में सीरिया से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी
(International)

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने सीरिया की शांति प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें दमिश्क सरकार और विपक्ष के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शामिल है..संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने सीरिया की शांति प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें दमिश्क सरकार और विपक्ष के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शामिल है लेकिन यह मसविदा इस अहम मुद्दे पर कुछ नहीं कहता है कि राष्ट्रपति बशर असद की क्या भूमिका होगी। यह प्रस्ताव इस बात को स्वीकार करता है कि शांति प्रक्रिया से संघर्ष खत्म नहीं होगा क्योंकि यह देश के भीतर सक्रिय इस्लामिक स्टेट और अल-नुसरा फ्रंट जैसे ‘आतंकी संगठनों’ को संघर्षविराम में शामिल होने से रोकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।