प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने आज क्रेमलिन में व्यक्तिगत बातचीत के लिए मेजबानी की जहां दोनों नेताओं ने दोनों देशों के परस्पर हितों के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति पुतिन से मिला और भारत-रूस संबंधों पर बातचीत की। बैठक फलदायी रही। पीएम मोदी सालाना शिखर वार्ता के लिए बुधवार को मास्को पहुंचे जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। पुतिन ने मोदी के लिए व्यक्तिगत रात्रिभोज का आयोजन भी किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।