राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए डेमोक्रेटिक दावेदारों की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन को हाल के एक ओपीनियन पोल में उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स पर बढ़त हासिल करते हुए दिखाया गया है। हिलेरी बहस के दौरान धुंआधार भाषण देकर अमेरिका में ज्यादा लोगों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहीं। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए हाल में आयोजित डेमोक्रेटिक पार्टी की बहस के बाद किए गए सीएनएन ओआरसी मतदान के अनुसार, पूर्व प्रथम महिला हिलेरी 50 फीसद मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहीं वहीं सैंडर्स महज 34 फीसद को ही अपने पक्ष में कर पाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।