पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लिए दुश्मनी को किनारे रख देने का यही सबसे सही समय है। उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की लाहौर यात्रा से उपजा सद्भाव कायम रहने की उम्मीद भी जताई। बलूचिस्तान में झोब हवाई अड्डे पर शरीफ ने बुधवार को कहा, श्भारत के प्रधानमंत्री लाहौर आए और उनके साथ हमने कुछ ही घंटे बिताए। अपनी दुश्मनी किनारे रख देने का यही सबसे उचित समय है। सद्भाव कई बुराइयों का समाधान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।