संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हाइड्रोजन बम परीक्षण के चलते उत्तर कोरिया के खिलाफ नयी पाबंदी लगाने की चेतावनी दी। विश्व निकाय ने प्योंगयोंग के इस कदम की कडी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को स्पष्ट खतरा बताया। चीन सहित 15 सदस्यीय परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा किये गए परमाणु परीक्षण से बने गंभीर हालात से निपटने के लिए तुरंत मशविरा किया। परिषद के सदस्यों ने पूर्व में कहा था कि अगर प्योंगयोंग परमाणु परीक्षण कर संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव का उल्लंघन करेगा तो आगे और बडा कदम उठाया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।