(International)
इराक की सरकारी टेलीविजन ने दावा किया है कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक प्रवक्ता इराक में हवाई हमले में घायल हो गया। सरकारी टीवी ने सेना के हवाले से बताया कि इस बात का पुख्ता सबूत मिला है कि आईएस का प्रवक्ता और आतंकवादी अबु मुहम्मद अल-अदनानी अनबर प्रांत में एक हवाई हमले में घायल हो गया है। इस हमले में अदनानी लहुलुहान होकर बुरी तरह घायल हो गया और उसे मोसुल ले जाया गया है। इस बयान में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गयी। हालांकि स्वतंत्र तौर पर इस खबर की पुष्ठि नहीं की जा सकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।