चीन में भूकंप से जनजीवन अस्त-व्यस्त
(International)
चीन के मध्य हिस्से में तेज भूकंप के झटके महसूस किये जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अमेरिकी भू-सर्वेक्षण विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। चीन के आधिकारिक न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार इस भूकंप का केन्द्र किंघाई प्रांत के मेनयुआन काउंटी में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। उसने कहा कि अभी इस भूकंप से जान-माल को किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं आयी है। शिन्हुआ के अनुसार भूकंप के कारण मेनयुआन काउंटी में फोन की सेवाएँ ठप हो गयीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झटकों से भयभीत स्थानीय नागरिक घरों से बाहर निकल गये और शून्य से 20 डिग्री नीचे के तापमान में कारों में शरण लेने पर मजबूर हो गये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।