नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने अपनी भारत यात्रा को सफल बतलाया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि उनकी इस यात्रा ने पड़ोसी देश के साथ संबंधों को सुधारने में मदद की है। ‘द हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक ओली ने सिद्धार्थनगर में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, मेरा छह दिवसीय भारत दौरा फलदायक रहा। मधेसी आंदोलन की वजह से पहले दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों में थोड़ी कड़वाहट आ गई थी। लेकिन मेरे दौरे से दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने में मदद मिली। ओली ने कहा, अब हमारे बीच कोई गलतफहमी नहीं है। इसलिए हमारा पूरा ध्यान सात सूत्री समझौतों को लागू करने पर होगा। ओली ने आंदोलन कर रहे मधेसी राजनीतिक पार्टियों से सरकार में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा, अब हमने अपना संविधान बना लिया है, इसलिए अब अपना पूरा ध्यान विकास पर केंद्रित करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, मैं आंदोलन कर रहे नेताओं और नेपाली कांगे्रस से सरकार में शामिल होने अ
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।