इराक में आत्मघाती बम हमला
(International)
इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में शिया मुसलमानों के एक जनाजे में आत्मघाती बम हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 तक पहुंच गई है। सुरक्षा एवं चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि राजधानी बगदाद से 80 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित मुकादिया में हुए इस हमले की अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए। इससे पहले बगदाद के सद्र शहर में सोमवार हुए दो आत्मघाती बम हमलों में 78 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।