पाकिस्तान में ईशनिंदा की आरोपी ईसाई महिला को फांसी देने की मांग
(International)
पाकिस्तान में मुमताज कादरी को फांसी दिए जाने के बाद अब ईशनिंदा की आरोपी ईसाई महिला आसिया बीबी को फांसी देने की मांग शुरु हो गई है। मुमताज कादरी को फांसी पिछले सप्ताह ईश निन्दा कानून में बदलाव के समर्थक पंजाब के गवर्नर सलमान तासिर की हत्या के आरोप में दी गई थी। आसिया बीबी को भी फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। आसिया बीबी को फांसी देने की मांग धार्मिक संगठनों ने की है। यह जानकारी आसिया के वकील ने दी है। पांच बच्चों की मां आसिया बीबी को फांसी नहीं देने की अपील वेटिकन ने की थी। उसे फांसी की सजा 2010 में एक मुस्लिम महिला से धार्मिक मसले पर विवाद के बाद उसके ऊपर खौलता पानी फेंक देने के आरोप में दी गई थी। गुरुवार को लाल मस्जिद से जारी एक वक्तव्य में सरकार से मांग की गई है कि वह अन्तर्राष्ट्रीय दबाव में न आकर आसिया बीबी को जल्द फांसी दें। आसिया बीबी के वकील ने कहा कि धार्मिक गुटों के दबाव से आसिया बीबी की जान को खतरा पैदा हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।