उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने दावा किया है कि उनके वैज्ञानिकों ने ऐसे लघु परमाणु हथियार का विकास किया है, जो बैलिस्टिक मिसाइल पर फिट हो सकते हैं। श्बीबीसीश् की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया पहले भी यह दावा कर चुकी है, लेकिन यह पहली बार है, जब किम के हवाले से यह दावा किया गया है। विशेषज्ञों ने हालांकि उत्तर कोरिया के इन दावों पर संदेह जताया है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, किम जोंग-उन ने कहा कि श्परमाणु हथियारों को बैलिस्टिक मिसाइलों के अनुरूप किया गया है।श् किम जोंग-उन ने परमाणु वैज्ञानिकों और तकनीशियनों से मुलाकात की और देश के परमाणु शस्त्रागार को और विकसित करने की दिशा में उनका मार्गदर्शन किया। समाचार एजेंसी श्केसीएनसीश् की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान किम जोंग-उन ने कहा, श्इसे असल मायने में परमाणु प्रतिरोध कहा जा सकता है।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।