पाक को सैन्य मदद के खिलाफ हैं अमेरिकी सीनेटर
(International)
अमेरिका के सीनेटरों ने करदाताओं के धन से पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर के आठ एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने में सैन्य मदद देने का कड़ा विरोध जताते हुए आतंकी संगठनों के खिलाफ लड़ने की इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया है। हालांकि अपने राजनीतिक कारणों के चलते इन सीनेटरों ने पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमानों की बिक्री न करने वाले प्रस्ताव को पटल पर रखने की मंजूरी नहीं दी। हालांकि सीनेट की विदेश संबंधों की समिति की उपेक्षा करते हुए पाकिस्तान को एफ-16 विमानों की बिक्री के खिलाफ फैसला लेने के कदम को सीनेट ने 71-24 वोटों के अंतर से नामंजूर कर दिया। कांगे्रस के सूत्रों ने बताया कि लगभग दो दर्जन प्रभावशाली सीनेटर कांग्रेस में मौजूद पाकिस्तान-विरोधी भावनाओं को प्रतिबिंबित करते हैं। सीनेटरों ने पाकिस्तान को एफ-16 की बिक्री न करने से जुड़े प्रस्ताव को पटल पर रखने से रोकने के पक्ष में मतदान किया लेकिन किसी भी सीनेटर ने इस्लामाबाद के समर्थन में बात नहीं कही। वास्तव में, अपनी पार्टी लाइनों से उपर उठते हुए सीनेटरों ने पाकिस्तान के दोहरे रवैये की ओर इशारा किया और एक आवाज में कहा कि वे ओबामा प्रशासन को करदाताओं के धन का इस्तेमाल पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की बिक्री के लिए नहीं करने देंगे। सीनेट की शक्तिशाली विदेश संबंधों की समिति के अध्यक्ष और सीनेटर बॉब कोरकर ने कहा कि वह पाकिस्तान को लड़ाकू विमान देने के लिए अमेरिकी सब्सिडी पर से पकड़ नहीं छोड़ने वाले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।