हमलों में आईएस के रासायनिक हथियारों के नष्ट होने की संभावना
(International)
अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना के हवाई हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के इराक स्थित रासायनिक हथियारों को आज निशाना बनाया गया। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि आईएस के गिरफ्तार आतंकवादी से मिली सूचना के आधार पर ये हवाई हमले किये गए, जिसमें आईएस के रसायनिक हथियारों के नष्ट होने की संभावना है। गठबंधन सेना ने पिछले माह आईएस के रासायनिक और पारंपरिक हथियारों के विनिर्माण के प्रमुख सुलेमान दउद अल-बकर को इराक से गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा, श्हम मानते हैं कि अल-बकर से हमें जो जानकारी प्राप्त हुई है उससे हम इराक में आतंकवादियों के दूसरे ठिकानों पर भी कार्रवाई कर सकेंगे। उसने हमे रासायनिक हथियारों के निर्माण में शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी दी है।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।