ओबामा की चुनावी उम्मीदवारों को नसीहत, तनाव न बढ़ाएं
(India)

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल दावेदारों को नसीहत देते हुये कहा है कि वे तनाव को बढ़ावा देने से बचें। ओबामा ने शिकागो में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की रैली रद्द किए जाने के बाद उम्मीदवारों से कहा कि वे अन्य अमेरिकियों का अपमान न करें और उनके प्रति हिंसक न हों। उन्होंने कहा कि चुनावी उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल लोगों का इस बात ध्यान का ध्यान रखना चाहिए कि वे चीजों को बेहतर कैसे कर सकते हैं। वे स्कूली बच्चों की तरह व्यवहार न करें। मनगढंत तथ्य न तैयार करें और नस्ल एवं धर्म के आधार पर लोगों को न बांटें। ट्रम्प ने शिकागो में अपने समर्थकों और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच लड़ाई हो जाने के बाद अपनी रैली को रद्द कर दिया था। ट्रंप के विरोधी उन पर भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाते रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।