उत्तर कोरिया की एक पनडुब्बी लापता होने से दोनों कोरियाई देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। यह जानकारी शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस नेवी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि पनडुब्बी इस सप्ताह के शुरू में उत्तर कोरियाई तट पर संचालित थी और अचानक लापता हो गई। उन्होंने कहा कि यूएस नेवी इस पनडुब्बी को ट्रैक कर रही थी जब वह लापता हो गई। ये घटना ऐसे समय हुई है जब दक्षिण कोरिया में अमेरिका और दक्षिण कोरिया मिलकर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहे हैं और तनाव चरम पर है। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसकी सेनाएं दक्षिण कोरिया पर ऐहतियातन हमले करने और उसे मुक्त कराने के लिए तैयार हैं। प्योंगयांग की यह चेतावनी दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर की गई है। उत्तर कोरिया की कोरियन पीपल्स आर्मी के जनरल स्टाफ ने कहा है कि सेना की अग्रणी पंक्ति की यूनिटों को अगर लगता है कि अभ्यास कर रहे अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैनिक उत्तर कोरिया पर अतिक्रमण की तैयारी कर रहे हैं तो वह पहले हमला करने के लिए तैयार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।