अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिये रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से विवादित बयान देते हुये कहा है कि गैर कानूनी रुप से गर्भपात कराने वाली महिलाओं को दंडित किया जाना चाहिये। ट्रंप ने एमएसएनबीसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, श्गैर कानूनी रुप से गर्भपात कराने वाली महिलाओं के लिये सजा का प्रावधान होना चाहिये।श् साक्षात्कारकर्ता द्वारा यह पूछे जाने पर कि किस तरह का सजा होना चाहिये तो ट्रंप ने कहा, श्मैंने अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया है कि किस तरह का सजा होना चाहिये।श् हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा है कि महिलाएं गर्भपात करा सकती है लेकिन सिर्फ मान्यता प्राप्त स्थलों और वैध जगहों पर ही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।