अफ्रीकी गणराज्य में शांति सैनिकों पर यौन शोषण के आरोप
(International)

संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की हैवानियत की खबरें इस बार मध्य अफ्रीकी गणराज्य से आई हैं। इन सैनिकों की तैनाती गृह युद्ध और आतंकवाद जैसी समस्याओं से जूझ रहे दुनिया के अशांत देशों में की जाती है। संयुक्त राष्ट्र को मध्य अफ्रीकी गणराज्य से शांति सैनिकों द्वारा यौन शोषण के 108 नए मामलों का पता चला है। शांति सैनिकों के अमानवीय अत्याचारों के बारे में अक्सर रिपोर्ट आती रहती हैं, लेकिन ताजा वाकये से संयुक्त राष्ट्र खुद सकते में है। मध्य अफ्रीकी देश में शांतिसैनिकों की हवस के शिकार होने वाले लोगों में अधिकांश बच्चे हैं। संरा प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इन आरोपों को शुक्रवार को सकते में डालने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका के एक एडवोकेसी समूह ने गत बुधवार को इस संबंध में रिपोर्ट जारी की थी। इसमें 2013 से शांति सैनिकों द्वारा किए गए अमानवीय अत्याचारों की कहानियां भी दर्ज हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।