पाकिस्तान को अमेरिका बेचेगा थर्मल वेपन साइट
(International)

पाकिस्तान को पहले आठ एफ-16 लड़ाकू विमान फिर नौ एएच-1 जेड वाइपर युद्धक हेलीकॉप्टर और थर्मल वेपन साइट बेचेगा अमेरिका। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ने थर्मल वेपन साइटों की आपूर्ति के लिए रेथियॉन कंपनी के साथ मंगलवार को एक करोड़ 70 लाख डॉलर का अनुबंध किया है। थर्मल वेपन साइट धुंध, धूल, कोहरे और अन्य बाधाओं के बावजूद लंबी दूरी पर स्थित लक्ष्य का पता लगाकर उसे साधने में जवानों को सक्षम बनाते हैं, जिससे उनकी लक्ष्य साधने और निगरानी करने क्षमता में सुधार होता है। थर्मल वेपन साइट के निर्माण के क्षेत्र में रेथियॉन एक अग्रणी कंपनी है। यह कार्य मैककिनी, टेक्सास और पाकिस्तान में किया जाएगा, जिसके 30 अक्तूबर 2017 तक पूरा होने की उम्मीद है। मालूम हो कि पाकिस्तान को 17 करोड़ डॉलर के आठ एफ-16 लड़ाकू जेट विमान देने के अमेरिकी सरकार के फैसले पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। भारत ने विरोध दर्ज करते हुए कहा था कि पाकिस्तान इन हथियारों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर सकता है। इस पर अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान एफ-16 का इस्तेमाल आतंकवादियों के खिलाफ करेगा, ना कि भारत के।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।