और उसने तुर्की सीमा के निकट आईएस के कब्जे वाले अल राय शहर के अधिकतर इलाके पर कब्जा कर लिया है
इस्लामी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही सीरियाई सेना ने अलेप्पो प्रांत के उत्तर में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के गढ़ समझे जाने वाले अल राय शहर पर गुरुवार को कब्जा कर लिया। सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स तथा विद्रोही सूत्रों ने बताया कि सीरियाई सेना को अपनी समर्थक मिलीशिया के साथ इस्लामी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता मिली और उसने तुर्की सीमा के निकट आईएस के कब्जे वाले अल राय शहर के अधिकतर इलाके पर कब्जा कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीरियाई सेना ने अपनी समर्थक मिलीशिया के साथ अलेप्पो के दक्षिण में विद्रोहियों पर बड़ा हमला किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।