पनामा पेपर्स लीक मामले में कैमरन ने मानी गलती!
(International)


ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पनामा पेपर्स लीक के मद्देनजर कुछ दिन दबाव में रहने के बाद गुरुवार को स्वीकार किया कि उनके पिता द्वारा दूसरे देश में स्थापित कोष में उनकी 30,000 पौंड (28 लाख से अधिक) की हिस्सेदारी थी। कैमरन ने आईटीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से चार महीने पहले 2010 में अपना हिस्सा बहामा के ट्रस्ट को बेच दिया था। उन्होंने कहा, मैंने उन सभी को 2010 में बेच दिया था क्योंकि अगर मैं प्रधानमंत्री बनने जा रहा हूं तो मैं नहीं चाहता था कि कोई कह सके कि तुम्हारे अन्य एजेंडे हैं, निहित स्वार्थ हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।