बेल्जियम पुलिस ने पिछले महीने ब्रुसेल्स हवाईअडडे पर आत्मघाती हमले में बचे तीसरे संदिग्ध का वीडियो जारी कर उसकी तलाश में मदद की अपील की है। 22 मार्च को ब्रुसेल्स हवाईअड्डे के अलावा ब्रुसेल्स मेट्रो स्टेशन पर हमले हुए थे जिसमें 32 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस की ओर से जारी इस नए वीडियो में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 58 मिनट पर बम विस्फोट के बाद गहरे रंग की टोपी और हल्के रंग की जैकेट पहना हुआ व्यक्ति हवाईअडडा के प्रस्थान स्थल से फरार होते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में यह व्यक्ति लगातार मध्य ब्रुसेल्स की ओर बढ़ता दिख रहा है। लगभग दो घंटे बाद नौ बजकर 50 मिनट पर वह कैमरों की जद से बाहर चला गया। वीडियो को जारी करते हुए कल प्रवक्ता एरिक वान देर सिप्त ने बताया कि हमलोगों से अपील करते हैं कि अगर किसी के पास इस युवक की कोई सूचना है तो उसे तुरंत साझा करें। इससे इसकी तलाश में आसानी होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।