उत्तर कोरिया ने हासिल की अमेरिकी भूभाग पर परमाणु हमला करने की क्षमता
(International)

उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि उसने अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के लिए डिजाइन किए गए एक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के अनुसार, इस इंजन से उत्तर कोरिया ने अमेरिकी भूभाग पर परमाणु हमला करने की क्षमता प्राप्त कर ली है। परीक्षण पर नजर रखने वाले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के हवाले से कहा गया कि अब उत्तर कोरिया और अधिक शक्तिशाली परमाणु हथियारों से लैस नए तरह के अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक रॉकेट से हमला कर सकता है और अपने हमला क्षेत्र से अमेरिकी भूभाग सहित धरती पर किसी भी दुश्मन का खात्मा कर सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।