अमेरिका ने भारत समेत चार देशों के दूतावासों में डिजिटल दूत अधिकारियों के नए समूह की नियुक्ति करने का फैसला किया है। यह जानकारी अमेरिका के वाणिज्य मंत्री पेनी प्रित्जकर ने मंगलवार को दी। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने कहा, हमने डिजिटल दूत कार्यक्रम तैयार किया है। इसमें ब्राजील, चीन, जापान, भारत और यूरोपीय संघ के दूतावास में डिजिटल अर्थव्यवस्था में विशेषज्ञों को रखा जाएगा। डिजिटल दूत के तौर पर ये अधिकारी अमेरिकी कंपनियों के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में आने वाली बाधाओं पर काबू पाया जा सके। डिजिटल दूतों को अमेरिकी कंपनियों को निर्यात बढ़ाने में मदद करने, वैश्विक ऑनलाइन बाजार में पहुंच बढ़ाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था की नीतिगत चुनौतियों से निपटने में मदद करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।