क्वाडोर में फिर आए भूकंप के झटके
(International)

क्वाडोर में सप्ताहांत में आए भीषण भूकंप के बाद आए 6.1 तीव्रता के भूकंप बाद के झटके ने लोगों को और अधिक नुकसान की आशंका से डराकर रख दिया। इस दौरान घबराए हुए निवासी अपने घरों से बाहर सड़कों की ओर भागने लगे। भूकंप बाद का यह झटका कल तड़के आया। यह गत शनिवार को 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद आया अब तक का सबसे तगड़ा झटका था। शनिवार को आए भूकंप में 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे। पोर्टोवीजो में कई लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं और वे एक पूर्व हवाईअड्डे पर चले गए हैं, जहां अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं सरकार ने कहा कि ज्ञात मृतकों की संख्या 553 है लेकिन अधिकारियों को और शव मिलने का अंदेशा है। लगभग 7000 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में कम से कम 11 विदेशी शामिल हैं। मांटा में कल लोग तेज धूप में पानी और भोजन आपूर्ति के लिए घंटों तक खड़े रहे। सैनिकों ने बाड़बंद अवरोधकों के जरिए नियंत्रण बनाकर रखा। सरकार के अनुसार, शनिवार के भूकंप में लगभग 1500 इमारतें क्षतिग्रस्त या प्रभावित हुई थीं और लगभग 23,500 लोग बेघर हो गए थे। वर्ष 1949 में आए भूकंप के बाद से यह इक्वाडोर का सबसे भयावह भूकंप था। वर्ष 1949 में आए भूकंप में 5000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।