पाकिस्तान ने फिर अलापा बातचीत का राग
(International)
पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि भारत जब भी तैयार होगा वह उससे बात करने के लिए तैयार है। शांति प्रक्रिया बहाल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि भारत जब तैयार होगा पाकिस्तान वार्ता के लिए तैयार रहेगा। साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यह सवाल बार बार पूछा जाता है और मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहता कि दोनों पक्षों ने क्या शब्द इस्तेमाल किए। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत दो पड़ोसी है जिन्हें शांति और सौहार्द से रहना होगा। पठानकोट आतंकी हमले की जांच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग भारत का दौरा करने वाली जेआईटी के तथ्यों पर गौर कर रहा है और एक बार जांच पूरी हो जाने तथा रिपोर्ट तैयार होने पर हम साझायोग्य सूचना आपके साथ बांटेंगे। भारतीय एनआईए टीम के पाकिस्तान दौरे पर उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में किसी आधिकारिक अनुरोध से अवगत नहीं हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।