अमेरिका ने असद को दी समझौते का पालन नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी
(International)
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने सीरिया में युद्धविराम की उम्मीद जताते हुए राष्ट्रपति बशर अल असद को समझौते का पालन नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। केरी ने जेनेवा में हुई बैठक के एक दिन बाद कहा, श्मुझे उम्मीद है कि बढ़ती हिंसा के बावजूद सीरिया में युद्धविराम की स्थिति हासिल हो जाएगी। जो सीमा हम खींचना चाह रहे हैं वह अलप्पो में किसी प्रकार के घुसपैठ को रोकने में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा, श्अगर असद समझौते को नहीं अपनाते हैं तो फिर इसकी प्रतिक्रिया भी होगी। इनमें युद्धविराम पूरी तरह से बंद कर जंग जैसी स्थिति का शुरु होना भी हो सकता है। मैं नहीं समझता हूं कि अभी रूस ऐसा चाहेगा।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।