मोरक्को की आतंकवाद रोधी अदालत ने शुक्रवार को पेरिस हमलों के मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबौद के छोटे भाई यासीन अबौद को दो साल कारावास की सजा सुनाई है। यासीन का जन्म 1995 में बेल्जियम में हुआ था। उस पर आतंकवाद में लिप्त होने का आरोप लगा है। सार्वजनिक अभियोजन पक्ष ने संदिग्ध पर लगे सभी आरोपों पर कड़ा रुख रखने जबकि बचाव पक्ष ने यासीन को रिहा करने का आग्रह किया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि यासीन चरमपंथी नहीं है और वह अपने भाई की आतंकवादी साजिशों से परिचित नहीं था। फ्रांस पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में अब्देलहामिद को मार गिराया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।