मोदी की अमेरिका यात्रा की तैयारियां शुरू
(International)

भारतीय एवं अमेरिकी अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की संभावित यात्रा को लेकर बातचीत कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने शुक्रवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी की वाशिंगटन और व्हाइट हाउस की संभावित यात्रा के बारे में कुछ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि इस समय उनके पास इन वार्ताओं पर कोई नई जानकारी उपलब्ध नहीं है। अमेरिका इंडिया बिजनेस कौंसिल (यूएसआईबीसी) ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि मोदी सात जून को वाशिंगटन में उसके वार्षिक समारोह को संबोधित करेंगे। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के स्पीकर पॉल रेयान ने आठ जून को अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को सबोधित करने के लिए मोदी को आमंत्रित किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।