अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर बनेगा आयोग-ट्रंप
(International)

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि व्हाइट हाउस में पहुंचने के बाद वह अपनी आव्रजन नीतियों और अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक के अपने विवादित प्रस्ताव पर अध्ययन के लिए एक आतंकवाद विरोधी आयोग का गठन कर सकते हैं। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा कि मैं इस समस्या पर गंभीरता से गौर करने के लिए आयोग के गठन के बारे में सोच रहा हूं जिसकी अध्यक्षता रूडी गुलियानी कर सकते हैं। परंतु यक एक वैश्विक समस्या है। हमें होशियार होना पड़ेगा। गुलियानी 1994 से 2001 तक न्यूयॉर्क के मेयर थे। उन्होंने मुसलमानों के प्रवेश पर रोक के ट्रंप के विचार को असंवैधानिक करार दिया है। रियल स्टेट कारोबारी ट्रंप ने कहा कि यह आयोग मुसलमानों पर रोक लगाने के उनके आह्वान, अमेरिका में गैरकानूनी ढंग से रहने वाले व्यक्ति को बाहर भेजने के उनके प्रस्ताव तथा सीरियाई शरणार्थियों को अनुमति देने के सवाल की पड़ताल करेगा। ट्रंप ने इसका ब्यौरा नहीं दिया कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो यह सब वाकई होगा। उन्होंने इस साक्षात्कार में कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाएंगे, जो अस्थायी होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।