मिस्र के लापता विमान का अब तक सुराग नहीं
(International)
मिस्र का पेरिस से काहिरा आने वाला इजिप्टएयर के लापता विमान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस विमान में चालक सहित 66 यात्री सवार थे। इन यात्रियों में 30 मिस्त्र के, 15 फ्रांस के, एक ब्रिटिश, दो इराकी नागरिकों के अलावा कनाडा, बेल्जियम, कुवैत, सऊदी अरब, अल्जीरिया, सूडान, चाड और पुर्तगाल के नागरिक हैं। विमान आकाश में असंतुलित होने के बाद अचानक काफी नीचे आकर समुद्र में जा गिरा और इसके साथ वह राडार से गायब हो गया। कई देशों के जहाज और विमान लापता विमान के मलबे की खोज करने में जुटे हुये हैं लेकिन विमान का अब तक कोई अता पता नहीं है। यह विमान जब रडार से गायब हुआ तो वह पूर्वी भूमध्यसागर के ऊपर 37 हजार फुट की ऊंचाई पर था। इस बीच अमेरिका ने मिस्र के लापता एयर बस ए-320 विमान के मलबा ढूंढने के काम में मदद करने का प्रस्ताव रखा है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने बताया है कि लापता विमान की तलाशी के लिए अमरीकी नौसेना पी-3 ओरियन विमान भेज रही है। मिस्र और ग्रीस के अधिकारियों का कहना है कि ग्रीस के कार्पाथोस द्वीप के पास समंदर में मिला मलबा लापता विमान का नहीं है। मिस्र के नागरिक उड्डयन मंत्री शेरीफ फाथी ने कहा है कि इजिप्ट एयर के विमान हादसे के पीछे तकनीकी गड़बड़ी की जगह चरमपंथी साजशि की संभावना ज्यादा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।