मेरे राष्ट्रपति बनने पर चीन ढ़ंग से पेश आएगा-ट्रंप
(International)
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके व्हाइट हाउस पहुंचने पर चीन सही ढंग से पेश आएगा और अमेरिका का मित्र होगा। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है कि चीन के साथ व्यापार युद्ध छिड़ जाए। ट्रंप ने गुरुवार को न्यू जर्सी में आयोजित एक चुनावी रैली में अपने समर्थकों से कहा, मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं। चीन सही ढंग से पेश आएगा और हमारा मित्र होगा। मेरे अंतर्गत हम चीन के साथ बेहतर करेंगे और आर्थिक रूप से भी बेहतर करेंगे। वे हमारे देश का फिर से सम्मान करेंगे। गवर्नर क्रिस क्रिस्टी के साथ आयोजित रैली में ट्रंप ने कहा, ये लोग कहते हैं कि व्यापार युद्ध होगा। अगर व्यापार युद्ध हो तो भी किसको परवाह है। हालांकि, उन्होंने कहा कि व्यापार युद्ध की जो बात उनके विरोधी कह रहे हैं वैसा नहीं होने वाला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।