पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सप्ताह भर पहले उनकी यहां सफल ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। शरीफ अपनी पत्नी कुलसुम नवाज और अपने दो पुत्रों हसन और हुसैन के साथ लंदन स्थित हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक से ब्रिटिश राजधानी स्थित अपने घर गए। शरीफ पार्क लेन स्थित अपने मकान में शाम में पहुंचे। गत मंगलवार को उनकी सफल सर्जरी हुई थी। एक नजदीकी पारिवारिक सूत्र ने कहा, वह अपने परिवार के साथ प्रसन्न थे। पीएमएलएन के 66 वर्षीय नेता शरीफ 22 मई को एक नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए लंदन गए थे लेकिन जांच के दौरान चिकित्सकों को उनके दिल में एक जटिलता का पता चला। चिकित्सकों ने उन्हें सर्जरी का सुझाव दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।