अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने स्वयं को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया है। क्लिंटन ने कहा कि राष्ट्रपति बनने की होड में उन्होंने एक बड़ी पार्टी का नेतृत्व करके इतिहास रचा है। उन्होंने कल राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए वांछित प्रतिनिधियों की संख्या हासिल कर न्यू जर्सी में अपने प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स को पराजित किया। क्लिंटन ने अपने समर्थकों के नाम जारी एक ईमेल में कहा, श्हम सबने मिलजुल कर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल कर ली। यह पहला मौका है जब अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए एक बड़ी पार्टी की ओर से एक महिला का नामांकन हुआ है।श् इस बीच राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्लिंटन को आवश्यक प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल करने पर फोन करके बधाई दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।