ब्रिटेन यूरोपियन यूनियन में रहेगा या नहीं, आज होगा निर्णय
(International)
यूके यूरोपियन यूनियन (ईयू) का हिस्सा रहेगा या नहीं, इसके लिए वोटिंग आज होगी। इससे ठीक पहले ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरन ने लोगों से अपील की है कि वे ईयू में रहने के लिए ही वोट करें। कहा कि अगर गलत तरीके से ईयू से अलग हुए तो हमारी इकोनॉमी खतरे में पड़ जाएगी। अगर इंडियन इकोनॉमी के लिहाज से देखें तो इसके काफी मायने हैं। ब्रिटेन में 800 इंडियन कंपनियां हैं। यूके के ईयू से बाहर होने पर इनके कारोबार पर असर पड़ेगा क्योंकि इसमें ज्यादातर यहां रहकर ओपन यूरोपियन मार्केट में बिजनेस करती हैं। ये ब्रिटेन में 1.1 लाख लोगों को इम्प्लॉइमेंट देती हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।