यूके यूरोपियन यूनियन (ईयू) का हिस्सा रहेगा या नहीं, इसके लिए हुए रेफरेंडम की काउंटिंग जारी है। जिन 382 इलाकों में काउंटिंग चल रही है, उनमें से 132 के नतीजे सामने आ चुके हैं। इसमें 48 प्रतिशत लोगों ने रिमेन और 52 फीसदी लोगों ने लीव वोट किया है। यानी यूके के 28 देशों के ग्रुप ईयू से बाहर होने पर मामला लगभग फिफ्टी-फिफ्टी है। काउंटिंग के दौरान डॉलर के मुकाबले पाउंड 5ः गिर गया है। इसे बड़ी गिरावट बताया जा रहा है। वहीं, भारत में सेंसेक्स और निफ्टी में भी शुरुआती गिरावट देखी गई। ब्रिटेन के दो बड़े शहर सुंडरलैंड और न्यू कैसल में लोग ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन लीव (छोड़ देने) के पक्ष में हैं। सबसे पहले जिब्राल्टर का रिजल्ट डिक्लेयर हुआ था। 96ः वोट ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन में रखने फेवर में थे। आईटीवी न्यूज के मुताबिक, ये करीब-करीब तय हो चुका है कि ब्रिटेन अब ईयू से बाहर हो जाएगा। राइट विंग पार्टी यूके इंडिपेंडेंस के नेता नीगेल फराज ने कहा- ष्बिना एक भी फायर किए ब्रिटेन ईयू से बाहर होने के लिए तैयार है। डॉलर के मुकाबले पाउंड 5 प्रतिशत गिर गया है। इसे 1985 के बाद सबसे बड़ी गिरावट बताया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।