भारत में गोरिल्ला हमलों की योजना बना रहा है आईएसआईएस
(International)
बांग्लादेश में बंगाल खिलाफा के सरगना शेख अबू इब्राहिम अल-हनीफ ने खुलासा किया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस पाकिस्तान और बांग्लादेश में अपने जेहादी बेस के जरिए भारत में गोरिल्ला हमला करने की योजना बना रहा है। आईएस जेहादी बेस बनाने के लिए पाक और बांग्लादेश को सबसे बेहतर और सटीक जगह मानता हैं दुनिया के कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भारत पर हमले का इरादा साफ कर दिया है। उस आतंकी संगठन का मानना है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में बनाए गए बेस से भारत पर हमला करना बेहतर होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।