(DELHI, DELHI)
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एस अकबरुद्दीन ने थीमैटिक डिबेट के दौरान पाकिस्तान पर जमकर हमला किया है। उन्होंने पड़ोसी मुल्क को आतंकियों का पनहगार बताया है। थीमैटिक डिबेट के दौरान अकबरुद्दीन ने कहा कि अफसोसजनक है कि हमने संयुक्त राष्ट्र के इस मंच का दुरुपयोग होते देखा है। इसका प्रयास पाकिस्तान की ओर से किया गया. पाकिस्तान दूसरे देश के इलाकों को अपने में शामिल करना चाहता है और आतंकवाद का इस्तेमाल सरकारी नीति की तरह करता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।