फ्रांस के नीस शहर में आतंकी हमला
(International)
फ्रांस के नीस शहर में बेस्टाइल डे के मौके पर शुक्रवार को आतिशबाजी देख रहे लोगों की भीड़ में एक ट्रक चालक ने हथियारों से भरा ट्रक घुसा दिया, जिसमें 80 लोग मारे गये गए। राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इसे एक आतंकी हमला होने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह हमला फ्रांस की आत्म पर हमला है। उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर में पेरिस हमले के दौरान लगाये गये अपातकाल को और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया जायेगा। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सोशल मीडिया पर आईएसआईएस समर्थक जश्न मना रहे हैं। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। पुलिस ने घटना के बाद ट्रक चालक को गोली मार दी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ट्रक चाल का एक और साथी हो सकता है। आतंकवादी निरोधक जांचकर्ता हमलावर चालक की पहचान कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक से भारी मात्रा में हथियार और हथगोले बरामद किये हैं। समाचर पत्र नीस माटिन ने अज्ञात स्रोत से बताया कि 31 वर्षीय ट्रक चालक ट्यूनिशाई मूल का था। इस हमले में फिलहाल किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।