डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार घोषित
(International)
रिपब्लिकन पार्टी ने इस साल के अंत में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक रूप से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अपने 16 प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने और रिपब्लिकन पार्टी के भीतर अपने प्रति उपज रहे असंतोष से निजात पाते हुए डोनाल्ड ट्रंप आखिरकार पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी हासिल करने में सफल रहे। उनके बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने वोटिंग के दौरान रिपब्लिकन पार्टी कन्वेंशन में उनके गृह राज्य न्यूयॉर्क के समर्थन की घोषणा करते हुए ट्रंप की उम्मीदवारी सुनिश्चित की। इस मत के साथ ही वह जरूरी 1,237 डेलीगेट का समर्थन पाने में कामयाब होने के साथ ही पार्टी की तरफ से अधिकृत उम्मीदवार बने।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।