आईएस ने फ्रांस में हमलों की धमकी दी
(International)
इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी करके फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को धमकी दी है कि जल्द ही उनके देश की राजधानी और अन्य शहरों में हमले किए जाएंगे। आतंकी समूह के समाचार चैनल विलायत निन्वा पर जारी एक वीडियो में इराक के एक पार्क में बच्चों के सामने दो लोगों के सिर कलम करने की घटना दिखाई गई है। सात मिनट के इस वीडियो में सिर कलम कर रहे आतंकी फ्रांसीसी भाषा में ओलांद को धमकी देते सुनाई देते हैं। आतंकी कहते हैं, यह घटना तुम्हारे नागरिकों के साथ भी होगी। पेरिस, मार्शेई और नीस की सड़कों पर सिर कलम किए जाएंगे। यह वीडियो 20 जुलाई को आईएस के चैनल पर जारी किया गया था। इसमें आईएस के आतंकियों ने दावा किया है कि वे जिन दो लोगों का सिर कलम कर रहे हैं, वे इराकी सेना के शिया सैनिक हैं। इन्हें इराक के निन्वेह प्रांत में पकड़ा गया था। इन पर जासूसी करने का आरोप लगाया गया था। फिलहाल इन दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इनमें से एक व्यक्ति यूरोपीय नागरिक है। वीडियो में इन दोनों व्यक्तियों को पहले नीस हमले के वीडियो और न्यूज फुटेज के बारे में बातें करते देखा जा सकता है। इसके बाद आतंकी उनका सिर कलम कर देते हैं। इसके बाद बच्चों से सिर कलम किए जाने की घटना के बारे में पूछा जा रहा है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।